महसी: महराजगंज में दंगा स्पॉट के पास स्थित मस्जिद में नहीं अदा हुई जुमा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे
हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में दंगा स्पॉट के पास में स्थित मस्जिद में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे होने वाली जुमा की नमाज नही अदा की गई। बताया जा रहा है कि इस मस्जिद में इमाम ही नहीं पहुंचा है। हालांकि जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लेकिन लोगों के बीच अभी भी भय का माहौल बना हुआ है।