महसी: महराजगंज गोलीकांड में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के घर और रास्ते पर पुलिस का पहरा, रेहुआ जाने वाले मार्गों पर वैरिकेटिंग
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा की रविवार शाम करीब 4 बजे मूर्ति विसर्जन जुलूस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद जमकर बवाल हुआ। बीती रात इंटरनेट सेवा बहाल होते ही गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामगोपाल मिश्रा के घर और उनके घर तक जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। पूछताछ एवं तलाशी की जा रही।