बीकानेर: कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारियों और फार्मर आईडी पर दिया गया जोर
बीकानेर में शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की मासिक तकनीकी एवं खण्डीय समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर, जैसलमेर और चूरू के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, बीज-उर्वरक वितरण, “हरियालो राजस्थान” अभियान और