हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
बहादराबाद थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। बीती 29 सितंबर को नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अपहरणकर्ता के पास से नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी अशरफ पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार रात 9 बजे पुलिस ने विज्ञप्ति जारी की