हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जटवाड़ा पुल के पास हाईवे पर दूध का टैंकर पकड़ा, सैंपल जांच के लिए भेजे लैब
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को जटवाड़ा पुल के पास हाईवे पर एक दूध का टैंकर पड़ा और टैंकर में भरे हुए दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी M.N जोशी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले डेयरी प्रोडक्ट की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। मेरठ से आए दूध के सैंपल लैब भेजे गए हैं, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।