हरिद्वार: हेट स्पीच मामले में प्रदर्शन करने वालों को SSP परमेंद्र डोभाल ने दी कड़ी हिदायत
यति नरसिम्हानंद द्वारा दी गई हेट स्पीच के बाद सड़कों पर उतरे एक समुदाय के लोगों को SSP परमेंद्र डोभाल ने चेतावनी दी है कि धार्मिक उन्माद फैलाकर कानून बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। SSP ने हिदायत देते हुए कहा कि हेट स्पीच मामले में अलग अलग थानों में 4 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वे अपने कार्यालय में सोमवार शाम 4 बजे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।