हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लेबर कॉलोनी में उत्तराखंड के पहले पालना केंद्र का किया शुभारंभ
लेबर कॉलोनी में राज्य का पहला पालना केंद्र खुला है। सोमवार दोपहर 3 बजे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पालना केंद्र का शुभारंभ किया। कामकाजी महिलाएं यहां अपने बच्चों को सौंप कर बेहिचक अपने काम पर जा सकेंगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सभी सुविधाओं के साथ रखा जायेगा।