हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जमालपुर तिराहे जाने वाली नहर पटरी से 2 मोबाइल झपट्टामारों को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जमालपुर तिराहे जाने वाली नहर पटरी से 2 मोबाइल झपट्टा मार गिरफ्तार किए हैं। दोनों ने बीती 4 अक्टूबर को सलेमपुर में पीड़ित पंकज सिंह से मोबाइल छीना था और फरार हो गए थे। पकड़े गए दोनों आरोपी सुहैल और जुबैर के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।