हरिद्वार: जमालपुर कलां में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की टांग टूटी, चालक पर नशे में चलाने का आरोप, हंगामा
जमालपुर कलां में सोमवार दोपहर 12 बजे ई-रिक्शा की टक्कर से एक युवक की टांग टूट गई। लोगों का आरोप है कि ई रिक्शा चालक नशे में था, ई रिक्शा चालक को लोगों ने पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने क्षेत्र में बिना परमिट दौड़ रही ई रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है।