कोल: जलाली मोड़ पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने हुई भिड़ंत, ट्रक चालक हुआ घायल
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 जलाली मोड पर तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ही तेज रफ्तार से चला रहे थे। जलाली मोड पर दोनों आमने-सामने आ गए और भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया है।