कोल: लोधा में चारा लेने गई महिलाओं के साथ दबंगों ने की गाली-गलौज, युवक के साथ मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके से एक मामला प्रकाश में आया है।जहां बीते दिन चारा लेने गई महिलाओं के साथ गांव की कुछ दबंग प्रवर्ति के लोगों के द्वारा गाली गलौज व अभद्रता की गई। इस बात को लेकर महिला के भाई ने जब विरोध किया तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।