कोल: कंवरीगंज में बंद पड़े गोदाम की छत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई आग, मामूली नुकसान
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के कंवरीगंज में बंद पड़े गोदाम की छत पर बनी एक लकड़ी की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिसको देखते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और आनन फानन में आग पर काबू पर लिया गया।झोपड़ी जलने से स्थानीय लोगों के द्वारा बताया कि मामूली नुकसान हुआ है।लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।