कोल: क्वार्सी में सोशल मीडिया पर अवैध असलाह से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 सोशल मीडिया पर अवैध असलाह से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है।यह वीडियो शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से सामने आया है।इधर सोशल मीडिया पर अवैध असलाह से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह वीडियो थाना क्वार्सी इलाके के MS पेट्रोल पंप के सामने क्वार्सी बाईपास से बताया जा रहा है।