कोल: बरौला बाईपास पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 थाना सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरौला बाईपास से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे,कारतूस व घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई के उपरांत अभियुक्तों को जेल भेज दिया