कोल: तस्वीर महल पर दुकान निर्माण के नाम पर हरा-भरा पेड़ काटा गया, बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप
Koil, Aligarh | Feb 28, 2025 तस्वीर महल पर एक दुकान के निर्माण पर हरा पेड़ काट दिया गया है। आरोप है कि स्थानीय एक प्रतिष्ठित दुकान दार अपनी दुकान का निर्माण कर रहा है। दुकान निर्माण के नाम पर दुकानदार के द्वारा हरा भरा पेड़ काट दिया गया है। आरोप है कि पेड़ कटवाने के लिए कोई परमिशन भी नहीं ली गई है। काटा गया पेड़ गूलर का है जो कि नगर निगम के द्वारा लगाया गया था।