शाजापुर: शाजापुर के एकीकृत शासकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाड़ा के बच्चों को नही आया किताब पढ़ना और अक्षर लिखना
शाजापुर के एकीकृत शासकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाड़ा का निरीक्षण कलेक्टर ऋजु बाफना ने किया। इस दाैरान कलेक्टर बाफना ने बच्चों से किताबों के अंश पढ़वाकर एवं बोर्ड पर अक्षर लिखकर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का पता किया। इस दौरान बच्चे न तो किताब पढ़ सके और न ही अक्षर लिख पाए। इस तरह बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता अति निम्न स्तर की होना सामने आया।