शाजापुर: जिला मलेरिया कार्यालय शाजापुर में शहर को डेंगू मुक्त बनाने की अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ, लोगों को कर रहे जागरूक
जिला मलेरिया कार्यालय शाजापुर में डेंगू निरोधक माह 2024 के तहत लोगों को डेंगू बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जिला मलेरिया कार्यालय में मलेरिया विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शाजापुर शहर को ड़ेंगू मुक्त बनाने की शपथ ली गई। इस माैके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी।