शाजापुर: शाजापुर शहर में संचालित निजी स्कूलों में पहुंची यातायात पुलिस, स्कूल वाहन चालकों को दी समझाईश, वाहनों की चेकिंग भी की
गुरुवार को यातायात पुलिस की टीम शाजापुर में संचालित करीब आधा दर्जन निजी स्कूलों में पहुंची। टीम द्वारा स्कूल वाहन चालकों को समझाईश दी। कहा कि बच्चों से अच्छा व्यवहार करें, साथ ही वाहनों की रफ्तार धीमी रखें।वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। साथ ही बच्चों को भी यातायात पुलिस द्वारा नियमों का जानकारी दी।