शिवहर: बिजली समस्या से नाराज़ ग्रामीणों ने शिवहर-लालगढ़ सड़क पर आगजनी कर किया जाम
शिवहर जिले में इन दिनों लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. बिजली भी आंख मिचौली खेल रही है. लगातार बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान होकर रविवार सुबह 07 बजे शिवहर लालगढ़ सड़क को बांस बल्ला से घेरकर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया है. बिजली को लेकर नारेबाजी लगा रहे हैं. सड़क जाम के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जाम की सूचना पर पुलिस पहुंचकर समझाने में जुट गई है।