शिवहर: ताजपुर में आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान
नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जलकर पूरी तरह से राख हो गई है. जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया है. प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे की है. अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है.पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर जांच में जुट गए है।