ईसागढ़: ईसागढ़ में प्रस्फुटन समितियों को नशामुक्ति व स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही संकल्प भी दिलाया
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर योजना के तहत गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान में क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। नैथाई, शिमला पहाड़ी और श्री आनंदपुर की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को सामाजिक कार्य, संवाद कौशल और दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गई।