कुंडा: हीरागंज के मां नायर देवी धाम में सीसी सड़क निर्माण को लेकर भाजपा नेता से हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
नगर पंचायत हीरागंज बाजार द्वारा मां नायर देवी धाम को जाने वाली सीसी सड़क के ऊपर फिर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा था ।मंगलवार शाम 4 बजे भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन मंगलवार को मौके पहुंचे। और यह कहते हुए काम को बंद कर दिया गया कि जब पहले से सीसी सड़क बनी हुई है तो बिन पुरानी सड़क के स्क्रेप को हटवाए ही कैसे फिर से नई सड़क बनाई जा रही है ।