कुंडा: महेशगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को ग्राम बघवाइत मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
महेशगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को ग्राम बघवाइत मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार शाम 6:00 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कप्तान तिवारी पुत्र चन्द्र भूषण तिवारी निवासी ग्राम वासुदेव का पुरव थाना महेशगंज प्रतापगढ़ है।