कुंडा: कुंडा के पूरवियन का पुरवा में बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत, केस दर्ज
कुंडा के पूरवियन का पुरवा में धान की फसल लेने जा रही कोमल यादव को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कोमल की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी आंचल गंभीर रूप से घायल हो गई। एएसपी ने रविवार शाम 5 बजे बताया की मामले में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल हुई आँचल का इलाज चल रहा है।