कुंडा: हथिगवां थाना क्षेत्र के मातादीन का पुरवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 लोग हुए घायल
हथिगवां थाना क्षेत्र के मातादीन का पुरवा गांव के भारत सरोज और रामलाल के बीच मामूली विवाद के चलते दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुआ,जिसमे 10 लोग घायल है। एएसपी संजय राय ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया की मारपीट में भारत सरोज, सुशीला, सोनू,अर्जुन, व दूसरे पक्ष से सचिन सरोज, नन्हेंलाल, राम लखन, कल्पना, राम बाबू, और रेंनू समेत 10 लोग घायल है। सभी का उपचार चल रहा है।