नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘10 मुखौटों’ वाला कटआउट बना चर्चा का विषय!
बालाघाट में मासूमों की मौत, सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और प्रदेश में कथित अराजकता व सरकार की लापरवाही के विरोध में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बहती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के 10 मुखौटों वाला कटआउट लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान यह कटआउट लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय रहा। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।
देखिए नीमच से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें…
#नीमच #मध्यप्रदेश #कांग्रेस #मोहनयादव #जहरीलीशराब :::