विधायक अंकुर राज तिवारी ने रउरापार के विराट कुश्ती दंगल में बढ़ाया पहलवानों का हौसला
संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र के रउरापार में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया।
दंगल में बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान और जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजकों ने तीनों जनप्रतिनिधियों का पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कुश्ती हमारी मिट्टी और परंपरा से जुड़ा खेल है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
वहीं धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान और जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
तीनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को उपहार प्रदान किए। दंगल के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।