ईमाम गजाली बने जमुई सांसद अरुण भारती के प्रतिनिधि, LJPR नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
जमुई के सांसद अरुण भारती ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शेखपुरा जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लोजपा (रामविलास) के लखीसराय और शेखपुरा जिले के युवा प्रकोष्ठ एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईमाम गजाली को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि ईमाम गजाली सांसद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सांसद अरुण भारती तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम, पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार पासवान, युवा उपाध्यक्ष नीरज बवाना, जिला महासचिव पंकज ओबेरॉय, जिला सचिव निरंजन कुमार, शेखपुरा के मोहम्मद राजू खान, रांकड़ के बिरजू पासवान, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह और मोहम्मद जावेद अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ईमाम गजाली को सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।