महरौनी: थाना सौजना पुलिस ने गिरे हुए मोबाइल बरामद किए, ₹11000 कीमत का मोबाइल फोन उसके स्वामी को लौटाया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सौजना पुलिस ने गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद किए जाने के क्रम में लगभग ₹11000 की कीमत का एक मोबाइल फोन मंगलवार को बरामद किया था। उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त फोन को पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामी को चिन्हित करते हुए उसे लौटाया है। खोया हुआ मोबाइल मिलने से उसके चेहरे पर खुशी नजर आई।