पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल, मतगणना धीमी करने की जताई आशंका
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने महागठबंधन के खिलाफ एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो अमित शाह लिख कर देते हैं, वहीं गोदी मीडिया दिखाती है। मौके पर तेजस्वी यादव ने काउंटिंग स्लो करने की भी आशंका जताई है।