देवबंद: देवबंद में RLD प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र अवाना का जोरदार स्वागत, युवाओं और गणमान्य लोगों ने किया सम्मान
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगेंद्र सिंह अवाना के देवबंद आगमन पर होटल सभागार में रविवार सुबह 10 बजे भव्य स्वागत किया गया। समाज के प्रतिष्ठित लोगों और युवाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रिंस त्यागी झबीरन और युवा नेता रजत त्यागी ने जोगेंद्र सिंह अवाना का स्वागत किया।