छपरा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, 70 फीट का रावण और 60 फीट का मेघनाद जलाया गया
छपरा में विजयादशमी के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान 70 फीट ऊंचे रावण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आयोजन ने बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
Chapra, Saran | Oct 20, 2026