सदर: प्रयागराज पुलिस ने जुए के अड्डों पर किया बड़ा प्रहार: 22 गिरफ्तार, ₹1.30 लाख व ताश के पत्ते बरामद
Sadar, Allahabad | Oct 17, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट के नगर जोन में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे जुए के अड्डों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 16 और 17 अक्टूबर के दौरान मिली गुप्त आसूचना (इनपुट) के आधार पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।