भोरे: सरस्वती पूजा के मद्देनजर पुलिस ने कई डीजे सेट जब्त किए, प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न जगहों से पुलिस ने सरस्वती पूजा के मद्देनजर एतिहात के तौर पर कई डीजे सेट को जब्त कर लिया। प्रशासनिक गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार की दोपहर 3 बजे विभिन्न पूजा पंडालों के पास डीजे साउंड का उपयोग किए जाने पर पुलिस ने डीजे साउंड को जब्त किया। पुलिस ने बताया की मनाही के बाबजूद भी डीजे बजाया जा रहा था।