भोरे: मिश्रौली गांव के घायल भाई-बहन का गोरखपुर में इलाज जारी, ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ था हादसा, ट्रक पुलिस ने जब्त किया
भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के सड़क हादसे में घायल भाई बहन का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों के ऊपर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि बहन अपने भाई के साथ घर से इंटर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।1