भोरे: लालाछापर में पुलिस ने 31 लीटर शराब की बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर 31 लीटर शराब बरामद कर शामिल दो धंधेबाजों का गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाला छापर गांव में दो लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की जहां से 31 लीटर शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।