भोरे: सिसवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया, उनके कार्यों को सराहा गया
प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा में सहायक शिक्षक के सेवानिवृत होने के बाद रविवार की दोपहर दो बजे विद्यालय परिवार की तरफ से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयशंकर पांडे एवं अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत शिक्षक को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। विदाई सह सम्मान समारोह में उनके किए कार्यों को सराहा गया।