भोरे: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोपालगंज की टीम विजेता, गोरखपुर को हराया
भोरे में शनिवार की दोपहर दो बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एकदिवसीय मुकाबला का आयोजन किया गया। यह मुकाबला गोपालगंज और गोरखपुर महिला टीमों के बीच खेला गया। एक तरफा मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने गोरखपुर को 31 रनों से पराजित कर दिया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। वही उपविजेता को भी पुरुस्कृत किया गया।