भोरे: भोरे-मीरगंज मार्ग पर श्रीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा सुमो से शराब जब्त की, 4 लोग गिरफ्तार
भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा के समीप सोमवार की सुबह 11 बजे श्रीपुर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक टाटा सुमो में पिछले सीट के नीचे छुपाकर रखे गए शराब को जब्त कर शामिल 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी सारण जिला और वैशाली जिला के रहने वाले बताए जा रहे है ।