गावां: माल्डा में डांडिया कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Gawan, Giridih | Oct 20, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा स्थित बरनवाल धर्मशाला में अश्विन दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा लाल बरनवाल समेत अन्य लोगों के सौजन्य से किया गया था। कार्यक्रम में डांडिया उत्सव में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए ।