ऊना: गहरा जंगल में अवैध कटान पर वन विभाग सख्त, फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार का हुआ तबादला; जांच के आदेश
बंगाणा के गहरा जंगल में अवैध कटान के मामले में फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार की संदिग्ध भूमिका सामने आने पर उन्हें थानाकलां से गगरेट चेक पोस्ट भेजा गया। रविवार को डीएफओ सुशील राणा ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अवैध कटान की पुष्टि हुई। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।