ऊना: अंबेहड़ा धीरज में तीन वन काटुओं को खैर के मोच्छो व गाड़ी सहित किया गया काबू, मामला दर्ज
बंगाणा की अंबेहड़ा धीरज पंचायत में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान अवैध खैर कटान करते तीन लोगों को लकड़ी व गाड़ी सहित रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी पहले भी इस गतिविधि में लिप्त रहे हैं। रेंज ऑफिसर की शिकायत पर फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएफओ सुशील राणा ने पूरे नेटवर्क पर जल्द कार्रवाई के संकेत दिए हैं।