ऊना: नंगल कलां में युवक पर तेजधार हथियार से हुआ हमला, 3 के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
शनिवार रात्रि को नंगल कलां में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। घायल को हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रजत कुमार ने गगनदीप, गौरव व जसविंद्र पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को मामले की पुष्टि डीएसपी मोहन रावत ने की है।