ऊना: जिला में पुलिस ने 415 वाहनों के काटे चालान, धूम्रपान व अवैध खनन पर भी की गई सख्ती
ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 415 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 124 मामलों में मौके पर 82,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 6 चालान कर 600 रुपये जुर्माना लिया गया। संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत अवैध खनन में 2 वाहन पकड़े गए, जिन्हें अदालत भेजा जाएगा। शनिवार शाम को इन मामलों की पुष्टि एसपी अमित यादव ने की है।