ऊना: जिला के 24 किसान मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र रवाना, उपनिदेशक डॉ केके भारद्वाज ने दिखाई हरी झंडी
ऊना के 24 किसान मधुमक्खी पालन के 5 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रामनगर (कुरुक्षेत्र) रवाना हुए। उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दीं। यह प्रशिक्षण किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकें सिखाने हेतु केंद्र प्रायोजित मिशन के तहत आयोजित किया गया है। किसान 80% अनुदान योजना का लाभ भी ले सकेंगे।