ऊना: कांग्रेस अपने चहेतों का कर रही विकास, जनता व कर्मचारियों की हो रही उपेक्षा: BJP सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक
भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक राजीव वशिष्ट ने कांग्रेस सरकार पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1.70 लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार भरती नहीं कर रही। ऊना में कोई विकास नहीं हुआ, अधिकारी डरे हुए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी मेडिकल बिलों के लिए भटक रहे हैं, जनता सरकार से दुखी है।