मेजा: उमाने गांव में गरीबों की अनसुनी फरियाद, शासन-प्रशासन पर दबाने का आरोप
मांडा ब्लॉक के उमाने गांव में गरीब परिवार मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आज मंगलवार दोपहर ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी आवाज दबा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और कहा कि आखिर गरीबों की मदद कौन करेगा।