नानपारा: लखैया गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, 4 मकानों में लगी आग, महिला समेत 2 घायल, पुलिस कर रही जांच
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लखैया गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें अशोक कुमार और एक महिला घायल हो गए। इसी दौरान अशोक कुमार और उनके तीन भाइयों के चार फूस के मकानों में आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने और मकानों में आग लगाने का आरोप लगाया है