चित्तौड़गढ़: दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में घटस्थापना के साथ ही भक्तों का लगा तांता, सुबह 5:30 से रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे पट
दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में घटस्थापना के साथ भक्तों का तांता लग गया। मां के जयकारों के साथ मंगला आरती की शुरुआत हुई । इससे पूर्व 4 बजे 10 मिनट के लिए मंदिर के पट खोले गए उसके बाद सुबह 5:30 बजे श्रृंगार आरती की गई। वहीं सुबह 5:30 से रात 10:00 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे।