मंडला: बिंझिया-कटरा मार्ग पर शादी समारोह बना ट्रैफिक जाम का कारण, 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस
Mandla, Mandla | Jul 7, 2026 शहर के बिंझिया-कटरा मार्ग पर स्थित शादी घरों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और बारात के कारण एक बार फिर गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मंगलवार एक बजे सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों और बारात की भीड़ से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।